फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father shoots son, old man injured

Sitapur News: पिता ने पुत्र को मारी गोली, बुजुर्ग घायल

Sun, 21 Jan 2024 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Father shoots son, old man injured
लहरपुर (सीतापुर)। आपसी विवाद को लेकर एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे की ओर निशाना साध कर हवाई फायर कर दिया, इससे उसका बेटा तो बच गया, लेकिन घटना स्थल से कुछ दूर अलाव ताप रहे बुजुर्ग के माथे पर गोली का छर्रा जा लगा। जिससे वह जख्मी हो गया। बुजुर्ग को सीएचसी से सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहपुर निवासी श्रीकेशन का अपने पुत्र राकेश से विवाद हो गया। इस दौरान श्रीकेशन ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठा ली। फिर अपने पुत्र राकेश की ओर दिखाकर हवाई फायर कर दिया। जिसके चलते गाेली के छर्रे करीब 50 मीटर दूर बैठे अलाव ताप रहे मेवालाल (65) को जा लगे। जिससे वह जख्मी हो गया। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी पाते ही सीओ सुशील यादव व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि आरोपी श्रीकेशन को हिरासत में लेकर बंदूक कब्जे में ले ली गई है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पिता पुत्र आपस में आए दिन लड़ते रहते हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed