फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father and son killed child for refusing to work

Sitapur News: काम करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने की थी बालक की हत्या

Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Father and son killed child for refusing to work
सकरन (सीतापुर)। खेत में काम करने से मना करने पर कस्बा निवासी अमित की गला दबाकर हत्या की गई थी। अमित के पड़ाेसी ने घटना को अंजाम दिया फिर आरोपी के पिता ने अमित को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे में बिसवां मार्ग पर स्थित रामजीवन चौहान के घर में मंगलवार सुबह उनके पुत्र अमित (10) का शव दुपट्टे से लटकता पाया गया था। रामजीवन व उसका परिवार अमेठी के गौरीगंज में मजदूरी करने गए थे। घर पर केवल मृतक व उसकी 6 वर्षीय बहन सोनी ही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अमित मंगलवार की सुबह पड़ोस के अपने दोस्त राजा के साथ बाग में आम खाने गए थे। उनकी बहन सोनी राजा के घर पर थी। राजा ने ही सोनी को मौत की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र के मुताबिक राजा का एक नाबालिग भाई मंगलवार को अमित को अपने खेत में तार लगाने के लिए बुलाकर ले गया था। जहां कुछ देर तक तो अमित ने काम किया, फिर वह अपने घर जाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसके बाद अमित अपने घर आकर चारपाई पर लेट गया पीछे से आए राजा के भाई ने अमित का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद वह पीछे की दीवार से कूदकर अपने घर चला गया। उसने अपने पिता मोनू मिश्रा को सारी बताई तब दोनों पिता-पुत्र दोबारा अमित के घर आए। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए अमित के शव को दुपट्टे से बांध कर घर के भीतर लटका दिया। घटना के बाद से ही आरोपी का पिता मोनू नदारद था। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। गिरफ्तारी के बाद पिता को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। वहीं बालअपचारी को बालसुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed