{"_id":"589df1584f1c1b905237beb8","slug":"father-and-son-injured-in-bee-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी के हमले में पिता व पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खी के हमले में पिता व पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल सवार पिता व पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया, जिससे दोनों की जान बच सकी। उन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ग्राम इटौरी निवासी मोहम्मद अहमद (35) शुक्रवार को अपने पुत्र नूर मोहम्मद (10) के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। गुरखेत गांव के निकट मधुमक्खियां उड़ रही थीं। जैसे ही उनकी साइकिल उधर से गुजरी, मधुमक्खियों ने पिता व पुत्र पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पिता व पुत्र की चीखें सुनकर निकट गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुआल जलाकर धुआं किया और मधुमक्खियों को भगाया लेकिन तब तक पिता व पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे। ग्रामीणों ने दोनों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें नाजुक हालत में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन