{"_id":"6a529d95be4224f10e0a4c1e","slug":"father-and-son-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-over-a-drainage-dispute-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159841-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जलनिकासी में विवाद पर पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जलनिकासी में विवाद पर पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला
Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
मानपुर। दासापुर गांव में शुक्रवार देर शाम जलनिकासी के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के गले में बांका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि युवक के पिता भी हमले में चोटिल हो गए।
दासापुर गांव निवासी आलोक कुमार और उनके पुत्र देवेंद्र कुमार का रास्ते से जल निकासी को लेकर गांव के ही राजेंद्र से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया। आरोप है कि राजेंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान देवेंद्र कुमार के गले में बांका लग गया। उनके पिता आलोक कुमार को भी मारपीट में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।