फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fatehuddin came on back foot just four days after adopting Hinduism in Sitapur said I was forcibly made Hindu

धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़: फतेहउद्दीन बोले- जबरन बनाया गया हिंदू, एसपी और हिंदू नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 20 Dec 2024 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

सीतापुर में धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़ आ गया है। फतेहउद्दीन ने कहा कि जबरन हिंदू बनाया गया है। एसपी और हिंदू नेता पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Fatehuddin came on back foot just four days after adopting Hinduism in Sitapur said I was forcibly made Hindu
फतेहउद्दीन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर जिले के अटरिया के गढ़ी रावा निवासी फतेहउद्दीन हिंदू धर्म अपनाने के चार दिन बाद ही बैकफुट पर आ गए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर एसपी सीतापुर व हिंदूवादी संगठन के नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दबाव में आकर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। बता दें कि फतेहउद्दीन पर लखनऊ व सीतापुर में 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना संग अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


फतेहउद्दीन ने 16 दिसंबर को हिंदू धर्म अपनाया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर फतेह बहादुर रख लिया था। उनका कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत होकर धर्म बदला है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में एक शपथपत्र भी जमा कराया था। वहीं, वीडियो जारी कर हिंदू धर्म खुशी-खुशी अपनाने की बात कही थी।

विज्ञापन

एडीजी जोन के पीआरओ से फोन कराया था

अब फतेहउद्दीन ने वीडियो में आरोप लगाया है कि एसपी सीतापुर को एक मामले में 14 दिसंबर को एडीजी जोन के पीआरओ से फोन कराया था। इसके बाद वह 16 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे एसपी से मिलने गए। आरोप लगाया कि जब उसी दिन दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे तो उनके कार्यालय में चार सीओ, तीन दरोगा, एक सिपाही व पीआरओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजने की धमकी दी गई

आरोप लगाया कि एसपी ने उनका मोबाइल कस्टडी में ले लिया। इसके बाद अवैध असलहे मंगवाकर जेल भेजने की धमकी दी। फतेहउद्दीन ने एसपी पर मारपीट व अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद हिंदूवादी संगठन के नेता को बुलाकर शहर स्थित एक मकान के एक कमरे में बंद कर दिया।


यह भी आरोप लगाया कि जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। वीडियो में फतेहउद्दीन यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि मुंडन के पूर्व उन्होंने एसपी को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। इसके बाद भी धर्म परिवर्तन कराया गया।

...तो सुरक्षा चाहते थे फतेहउद्दीन

हिंदूवादी संगठन के नेता विकास हिंदू ने बताया कि फतेहउद्दीन ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया था। कोई जबरदस्ती नहीं की गई थी। वह सरकारी सुरक्षा दिलाने की बात कह रहे थे। मैंने उन्हें बताया कि यह मेरा काम नहीं है। मैं आपको सरकारी सुरक्षा नहीं दिलवा सकता हूं। बताया कि चूंकि उन पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं तो उन्हें सरकारी सुरक्षा नहीं मिल पा रही थी।

एसपी बोले- सारे आरोप निराधार

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि फतेहउद्दीन ने जो आरोप लगाए हैं, वे सब निराधार हैं। उन्होंने स्वेच्छा से अपना धर्म परिवर्तन किया। इस संबंध में डीएम कार्यालय में शपथपत्र भी दिया।

इन आपराधिक मामलों में आरोपी है फतेहउद्दीन

सूत्रों के मुताबिक फतेहउद्दीन पर वर्ष 2016 में लखनऊ के हसनगंज थाने में जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2017 में हसनगंज में दहेज प्रताड़ना, 2019 में मड़ियांव थाने में जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। 



इसके बाद वर्ष 2020 में सीतापुर के अटरिया थाने में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने, 2021 में लखनऊ के मड़ियांव थाने में दो मुकदमे, 2022 में मड़ियांव में एक मुकदमा व 2023 में वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इसी वजह से उन्हें सरकारी सुरक्षा मिलने में दिक्कत आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed