{"_id":"678d493c762ed5b3c40e3110","slug":"farming-is-being-done-using-agnihotra-ash-in-ganjari-area-sitapur-news-c-102-1-slko1052-125596-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांजरी क्षेत्र में अग्निहोत्र भस्म का उपयोग कर की जा रही खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांजरी क्षेत्र में अग्निहोत्र भस्म का उपयोग कर की जा रही खेती
विज्ञापन
सीतापुर। गांजरी क्षेत्र के रेउसा ब्लॉक में नई पद्धति से खेती शुरू की गई है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान 20 बीघे खेती में अग्निहोत्र भस्म का प्रयोग कर रहे हैं। इसी भस्म से बीजों को भी शोधित किया जा रहा है। इसमें कम लागत लगती है और उत्पादन अधिक होता है। किसानों को महंगी रासायनिक खादों से छुटकारा मिला।रेउसा ब्लॉक के आर्गेनिक विलेज सिकौहा में अग्निहोत्र भस्म का प्रयोग कर खेती की जा रही है। यहां के रहने वाले सतीश मौर्य, रामचद्र गुप्ता, त्रिलोकी नाथ मौर्य, केशव शुक्ला, श्रीकांत त्रिपाठी संग अन्य किसानों ने यहां के राज्य पुरस्कृत प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी से प्रेरणा लेकर अपने खेतों में अग्निहोत्र भस्म का प्रयोग कर रहे हैं। श्वेतांक त्रिपाठी ने इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में हल्दी और देशी गेहूं की खेती में की थीं। वह भस्म से बीज भी शोधित करते हैं। सिंचाई में भी इसका प्रयोग करते हैं। इससे फसल की पैदावार में लागत कम आती है और उत्पादन अधिक होता है। किसानों ने बताया कि महंगी रासायनिक खादों से जहां मिट्टी की सेहत खराब हो रही है, वहीं अनाजों का स्वाद भी अच्छा नहीं रहता है। श्वेतांक ने बताया कि अग्निहोत्र से घर का वातावरण शुद्ध होता है। शाम के अग्निहोत्र का प्रभाव सुबह तक और सुबह के अग्निहोत्र का प्रभाव शाम तक मन, शरीर और घर के समूचे वातावरण पर बना रहता है।
ऐसे किया जाता है अग्निहोत्र
घर में सुबह और शाम अग्निहोत्र किया जाता है। इसके लिए पिरामिड पात्र में गाय के गोबर के कंडे का एक टुकड़ा रखा जाता है। इसके ऊपर कपूर या गाय के घी में भीगी रुई की फूलबत्ती या घी सना कंडे का टुकड़ा रखकर उसे जलाया जाता है। इसके चारों ओर कंडे लगाए जाते हैं। दो चुटकी कच्चे चावलों को गाय के घी में भिगोकर मंत्र के साथ सूर्यास्त और सूर्योदय के समय पात्र में तैयार अग्नि के मध्य में छोड़ा जाता है।