फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers seen wandering for fertilizers and seeds

Sitapur News: खाद-बीज के लिए भटकते दिखे किसान

Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers seen wandering for fertilizers and seeds
सीतापुर। बकाया भुगतान को लेकर सहकारी समिति कर्मियों की चल रही हड़ताल शनिवार को 13वें दिन भी जारी रही। जिले की सभी 148 समितियों-उर्वरक बिक्री केंद्रों पर ताले लटकते रहे। तालाबंदी के कारण किसान खाद-बीज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कमीशन, भाड़ा, सुख सुविधा और पल्लेदारी के आदि के बकाया भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की ओर से 10 फरवरी से जिलेभर की सहकारी समितियों में तालाबंदी की जा रही है। संघ द्वारा अभी तक पांच बार हड़ताल कर समितियों पर तालाबंदी की जा चुकी है। जिसके बावजूद भुगतान न होने से नाराज समिति कर्मचारियों द्वारा यह तालाबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

हड़ताल के 13वें दिन शनिवार को जिले की सातों तहसीलों में स्थित सभी 148 साधन सहकारी समितियों में तालाबंदी रही। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed