{"_id":"62af672fc8f0242f1813176d","slug":"farmers-furious-over-power-cut-cordon-sub-centre-sitapur-news-lko635942063","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर भड़के किसान, घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर भड़के किसान, घेरा उपकेंद्र
विज्ञापन
मछरेहटा पावर हाउस पर मौजूद एसडीएम व सीओ। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मछरेहटा इलाके में अघोषित कटौती से नाराज किसानों का गुस्सा रविवार को सड़क पर आ गया। तमाम किसानों ने विद्युत उपकेंद्र मछरेहटा का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अफसरों के होश उड़ गए। पहले एसडीओ ने समझाया लेकिन किसान नहीं माने। इस पर एसडीएम व अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। चार दिन में आपूर्ति सही कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
मछरेहटा टाउन, गंगापुर, रायपुर, बीहट बीरम, बनियामऊ, पेरियाकोडर, बहोरनपुर, राठौरपुर, नई बस्ती, मछरेहटा सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने रविवार को मछरेहटा बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने बताया कि उन्होंने खेतों में ट्यूबवेल का कनेक्शन कराकर ट्रांसफॉर्मर लगवाया है। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख कर बर्बाद हो रही हैं।
कई बार जेई को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। जब भी कोई समस्या होती है तो लाइनमैन फोन नहीं उठाते है। उपकेंद्र का नंबर भी नहीं उठता है। आक्रोशित किसानों ने कहा जब तक हमारी समस्या का हल नहीं होता धरने पर बैठे रहेंगे। एसडीओ शैलेंद्र कुमार के समझाने पर भी किसान नहीं माने।
विज्ञापन
एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सुधीर भारती मौके पर पहुंचे और चार दिन के अंदर समस्या का निस्तारण करवाने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया। इस धरने में गुड्न सिंह, चहलू सिंह, मनोज रावत, काजी असलम, राजकुमार रस्तोगी, रवि मिश्रा, उमाशंकर पांडे व राहुल आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीओ सुशील कुमार यादव, एसओ राम प्रकाश मौजूद रहे।