फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer was beaten to death with sticks

किसान की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या

Sun, 20 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer was beaten to death with sticks
हरगांव इलाके के सलारपुर गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बिना इजाजत गन्ने का अगौरा काटने से मना करने पर दबंगों ने किसान की शनिवार को लाठियों से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

हरगांव के सरैंया मजरा सलारपुर निवासी अमित वर्मा (26) पुत्र हरिशंकर वर्मा अपने खेत में शनिवार को गन्ने की फसल देखने गया था। बताया जाता है कि गांव के ही श्रवण उसकी पत्नी, पुत्र दीपक, भाई विजय गन्ने का अगौरा काटते हुए मिल गए। इस पर अमित ने उन लोगों को मना किया। कहासुनी के बाद बात विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। हमलावरों ने अमित को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया।
विज्ञापन

परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जख्मी हालत अमित को सीएचसी हरगांव ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्रवण, उसकी पत्नी, पुत्र दीपक, भाई विजय व गुड्डू पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed