फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गेहूं के खेत में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे किसान की करंट से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अटौरा निवासी जगबीर सिंह (22) के गेहूं के खेत में शुक्रवार को आग लग गई। कुछ ही देर में बेकाबू लपटों ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर जगबीर मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश करने लगा। इस बीच अचानक ऊपर से गुजरा एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। आपाधापी में किसान की नजर टूटे पड़े तार पर नहीं पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रामपुर मथुरा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई कर सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दो भाइयों में सबसे छोटे जगबीर की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने पॉवर हाउस और एसडीओ को कई बार कॉल की लेकिन एसडीओ ने फोन नहीं उठाया। पॉवर हाउस का नंबर नॉट रिचेबल बताता रहा। काफी देर बाद पॉवर हाउस का नंबर मिला, तब जाकर आपूर्ति बंद हो सकी। लोगों का कहना है कि अगर जिम्मेदार कॉल समय से रिसीव कर लेते तो शायद जगबीर की जान बच जाती लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed