{"_id":"604671e38ebc3edf614515af","slug":"farmer-died-in-accident-sitapur-news-lko5685931181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ंत में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ंत में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल जा रहे किसान को हरगांव में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गुराईपुर गांव निवासी गिरेंद्र कुमार सिंह यादव (25) रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर हरगांव चीनी मिल बेचने जा रहा था। जब वह सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हरगांव इलाके में कल्याणपुर चीनी मिल के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक गिरेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।