{"_id":"5e04ef8d8ebc3e87cf3e1bb1","slug":"farmer-beaten-sitapur-news-lko499821167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को पीटा, फायरिंग में बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को पीटा, फायरिंग में बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कुछ दबंगों ने खेत जोत रहे किसान पर रंजिश को लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नियत से फायर किया, मगर वह गोली से बच गया। किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिश्रिख इलाके के भटपुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वह 25 दिसंबर को ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के घाघपुर निवासी गोपाली, बबलू, शिवराज, जयचंद, लवकुश व आशाराम ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए प्रमोद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा।
उस पर फायर कर दिया, लेकिन वह जमीन पर लेटकर किसी तरह गोली से बच गया। शोरगुल व फायरिंग की आवाज सुनकर प्रमोद के भाई समेत गांव के कई लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि हमलावरों ने प्रमोद का ट्रैक्टर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।