फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   family of deadman protest against police

कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने एसपी कार्यालय घेरा, काटा हंगामा

Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
family of deadman protest against police
सीतापुर। युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को खैराबाद के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। करीब एक घंटे तक एसपी कार्यालय के सामने नाराज परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना पाकर एसओ खैराबाद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिलाते हुए लोेगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मालूम रहे कि खैराबाद इलाके के गांव परसेहराकला निवासी गौरव दीक्षित (32) का शव बुधवार को उसके घर के भीतर फंदे से लटकता पाया गया था। परिजनों का आरोप था कि मृतक के ससुर, साले ने उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव को घर के अंदर ही फंदे से लटका दिया। इस दौरान घर पर मृतक के परिजन मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। इससे नाराज परिजन टैक्ट्रर ट्रॉली से जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंच गए। जहां परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने हंगामे पर भी कोई जिम्मेदार अधिकारी परिजनों का हाल जानने के लिए गेट तक नहीं पहुंचा। सूचना पाकर खैराबाद से एसओ अरविंद कुमार एसपी आफिस पहुंचे। उन्होंने परिजनों की मुलाकात कार्यालय में बैठे परिजनों से कराई। जिसके बाद मिले आश्वासन पर परिजन माने।

एसओ ने बताया कि परिजनों ने मुझसे मिलकर अपनी समस्या को नहीं बताया, शव को तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। तहरीर अब मिली है, तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed