फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Facilities increased at Devdeveshwar Ghat

देवदेवेश्वर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Facilities increased at Devdeveshwar Ghat
सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित देवदेवेश्वर घाट। । - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। आस्था के अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय संगम को समेटे नैमिषारण्य धाम स्थित देवदेवेश्वर घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। वजह, नैमिष की पावन धरती पर नैमिषेय शंखनाद कार्यक्रम में आए सीएम योगी आदित्यनाथ के वादे का पहला काम अब पूरा हो गया है। करीब पौने तीन करोड़ की लागत से बनकर देवदेवेश्वर घाट तैयार है।
विज्ञापन

देवदेवेश्वर घाट पर पहले श्रद्धालुओं को कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आराम से सुविधाओं के घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। सुविधाएं होने से आस्था के संगम के साथ सुकून का भी ‘संगम’ होगा। घाट पर पहले श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानी होती थी।
विज्ञापन

स्नान करने में समस्या होती थी। चेजिंग रूम न होने से महिला श्रद्धालुओं को सबसे अधिक समस्या होती थी। नित्यक्रिया के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब इस तरह की समस्याओं से श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं व पुरुषों के लिए बने चेंजिंग रूम
देवदेवेश्वर घाट पर महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग चेजिंग रूम बनवाए गए है। अलग-अलग टॉयलेट हैं। बैठने के लिए बेंच डाली गई है। रात में प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइटों के साथ ही सोलर लाइटें भी लगवाई गई हैं। इंटरलॉकिंग टाइल्स, ग्रेनाइट स्टोन और हॉर्टिकल्चर का कार्य भी किया गया है।
द्वारिकाधीश मंदिर का भी हुआ सौंदर्यीकरण
देवदेश्वर घाट और द्वारिकाधीश मंदिर के विकास के लिए सरकार ने चार करोड़ 35 लाख का बजट जारी किया था। करीब पौने तीन करोड़ का खर्च देवदेवेश्वर घाट बनाने में आया है। करीब एक करोड़ 60 लाख का खर्च द्वारिकाधीश मंदिर को बनाने में आया है। इसमें जीएसटी भी शामिल होना बताया जा रहा है।
जलस्तर बढ़ने से कट जाती थी मिट्टी
जानकारों की माने तो पहले देवदेश्वर घाट कच्चा था। इसलिए गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट की मिट्टी कट जाती थी। इससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या होती थी।
निर्माण कार्य पूरा हुए हो गए 15 दिन, हैंडओवर की तैयारी
देवदेवेश्वर घाट पर भगवान शिव का मंदिर है। यह मंदिर नैमिषारण्य के सात प्रमुख मंदिरों में से एक है। इसलिए यहां की महिमा भी अलग ही है। बताते हैं कि जो भी श्रद्धालु नैमिष आते हैं, वह यहां स्नान कर मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं। निर्माण कार्य कराने वाली संस्था अब इसे हैंडओवर करने की तैयारी में है। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब 15 दिन हो गए हैं। देवदेवेश्वर घाट का निर्माण कराने वाली संस्था सीएनडीएस (कांट्रेक्शन डिजाइन सर्विस) के जूनियर इंजीनियर अंकेश मिश्रा ने बताया कि इसे जल्द ही मंदिर समिति के हैंडओवर किया जाएगा।

देवदेवेश्वर घाट और द्वारिकाधीश मंदिर के निर्माण के लिए 4 करोड़ 35 लाख का बजट सरकार की ओर से जारी किया गया है। पौने तीन करोड़ रुपये के आसपास देवदेवेश्वर घाट में लगा है। बाकी द्वारिकाधीश मंदिर के निर्माण लगा है। देवदेश्वरघाट का काम पूरा हो गया है। घाट पर नहाने, उठने, बैठने से लेकर उजाले तक की पर्याप्त व्यवस्था है। सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। पेड़ पौधे लगवाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी अभी एक व्यक्ति को दी गई है। हैंडओवर करने के लिए लेखपाल से बात हो गई है।
- अंकेश मिश्रा, जूनियर इंजीनियर सीएनडीएस
नंबर गेम
08 दिसंबर 2017 को नैमिषेय शंखनाद में आए सीएम के वादे का पहला काम पूरा
25 बेंच लगाई गई हैं घाट पर
03 हाईमास्ट लाइटें लगी हैं यहां पर
20 सोलर लाइटें लगाई गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed