फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Explosion while making raw liquor, sugarcane burn

कच्ची शराब बनाते समय विस्फोट, गन्ना जला

Tue, 16 Mar 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Explosion while making raw liquor, sugarcane burn
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जंगल के पास अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते समय शराब बनाने का उपकरण फटने से खेतों व जंगल में आग लग गई। इससे किसानों का करीब डेढ़ लाख का गन्ना जलकर नष्ट हो गया। विस्फोट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग बुझाई। पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार की गई लहन, उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस अभी तक शराब बनाने वालों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के उमरसा गांव के पास हुई इस घटना में कबीरपुर निवासी विजय तिवारी व बेलगंवा निवासी सालिगराम का पांच बीघा गन्ना, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है, वह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से शराब की तीन भट्ठियां, शराब बनाने के अन्य उपकरण, भारी मात्रा में लहन बरामद हुई है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कच्ची शराब बनाई जा रही थी, तभी स्टीम की वजह से शराब बनाने वाला उपकरण फट गया, जिससे विस्फोट हुआ और आग उछल कर खेतों में गिरी, जिससे आग लग गई। शराब कौन लोग बना रहे थे, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई है। एसओ संत कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed