फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Examination will be held in two shifts at nine centres, cyber cafes will remain closed.

Sitapur News: नौ केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, बंद रहेंगे साइबर कैफे

Fri, 13 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Examination will be held in two shifts at nine centres, cyber cafes will remain closed.
सीतापुर। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा दो पालियाें में सुबह 9.30 से 11.30 बजे व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे संपन्न होगी। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने दी। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्वयं केंद्रों पर जाकर परीक्षा संबंधी तैयारियों को परख ले। यदि कहीं मूलभूत सुविधाओं की कमी है तो उसे समय से पूरा करायें। परीक्षा के दिन सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य कार्मिक समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी परीक्षा केंद्रों पर नियमानुसार सीसीटीवी कैमरे संचालित रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक सेंटरों में सभी तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों का परिचय पत्र अवश्य जारी किया जाये। परीक्षा के दौरान सभी अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित हों। परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग न करे। अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय पूरी सजगता से जांच पड़ताल की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्र व्यवस्थापक समस्त कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवश्य अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को अवश्य देखें, जिससे अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो। बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो। परीक्षा केन्द्र के आस-पास सभी साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानें नियमानुसार बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed