{"_id":"6478daeaf0df2e01ad0e4128","slug":"every-problem-of-street-vendors-will-be-heard-under-one-roof-sitapur-news-c-13-1-266910-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक छत के नीचे सुनी जाएगी स्ट्रीट वेंडरों की हर समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक छत के नीचे सुनी जाएगी स्ट्रीट वेंडरों की हर समस्या
Thu, 01 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। स्ट्रीट वेंडरों से जुड़ी रोजगार, बिजली, पानी, आवास व राशनकार्ड संबंधी समस्याएं अब एक ही छत के नीचे सुनी व निस्तारित कराई जाएगी। जिला प्रशासन इसके लिए एकल खिड़की की व्यवस्था शुरू करेगा।
यहां आने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजकर निश्चित समयावधि में निस्तारित कराया जाएगा। यह जानकारी डीएम अनुज सिंह ने दी। वह गुरुवार को जीआईसी परिसर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में परियोजना अधिकारी डूडा को जल्दी नयी व्यवस्था शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना कुछ ऋण हासिल कर अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिलाती है।
विज्ञापन
इस योजना में 10 हजार से लेकर एक लाख तक का ऋण आसानी से मिल सकता है। डीएम ने कहा अब जिला उद्योग बंधु की बैठक स्ट्रीट वेंडर भी हिस्सेदारी कर अपनी समस्याएं उठा सकेंगे। कार्यक्रम में डीएम ने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया ।
10 हजार में खड़ा कर दिया रोजगार
पुराने सीतापुर के मोहम्मद इमरान की आर्थिक हालात बहुत ही खराब थी। उनके पास न तो कोई रोजगार था न ही आर्थिक हालत ठीक थी। स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और 10 हजार का लोन हासिल कर लिया। इसके बाद कपड़े का कारोबार शुरु किया। अब वह इससे अपना कारोबार बढ़ा कर पुराने सीतापुर में ठेला पर कपड़े बेचते है।
20 हजार के लिए फिर किया आवेदन
शहर के मुंशीगंज निवासी रामकिशोर की भगवान में बहुत आस्था है। वह पहले पूजा पाठ के बर्तन बेचने की सोच रहे थे। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने स्वनिधि योजना से 10 हजार का लोन लिया। पूजा पाठ के बर्तन खरीदे। उसके बाद वह मुंशीगंज में बर्तन बेचते है। साथ ही जब भी मेला लगता है तो वहां पर जाकर अपना स्टाल लगाते है। रामकिशोर ने बताया इससे बहुत फायदा हुआ है। रामकिशोर ने मुनाफा कमाने के बाद ऋण की अदायगी भी कर दी है। अब 20 हजार के लिए आवेदन किया है।