फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Even after the clouds and rain, the humidity increased the problems

Sitapur News: बदली व बारिश के बाद भी उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

Thu, 31 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Even after the clouds and rain, the humidity increased the problems
सीतापुर। जिले में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद भी उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज हर पहर बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

बादल हटते ही सूरज की किरणें लोगों को चुभती रहीं। दोपहर करीब दो बजे मौसम ने करवट ली और रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ देर बाद बारिश थम गई, पर बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश बौर बदली भी उमस से राहत नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। अगले 24 घंटों तक मौसम का मिलाजुला असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में बारिश होने के आसार भी हैं। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने पर तो गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश थमने पर उमस परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed