{"_id":"678bf4dc9bd11b79af00d449","slug":"equipment-blown-up-in-many-shops-due-to-high-voltage-sitapur-news-c-102-1-stp1003-125546-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवोल्टेज से फुंके कई दुकानों में उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवोल्टेज से फुंके कई दुकानों में उपकरण
Sun, 19 Jan 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवोल्टेज के कारण शनिवार को तहसील परिसर की कई दुकानों में लगे उपकरण फुंक गए। शिकायत पर विद्युतकर्मी वहां पहुंचे। ट्रांसफार्मर से निकल रहीं लपटें देख कर्मचारियों ने किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई। पूरे दिन बिजली गुल रही।
भट्ठा मोहल्ले में शुक्रवार को हाईवोल्टेज सप्लाई के चलते घरों में लगे एलईडी बल्ब, टीवी, सबमर्सिबल, साउंड सिस्टम, हीटर-ब्लोअर आदि फुंक गए थे। शनिवार को फिर क्षेत्र में हाईवोल्टेज ने कहर बरपाया। तहसील परिसर के गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से हाईवोल्टेज आ गया। परिसर में चल रही कई दुकानों के उपकरण फुंक गए। केशव कंप्यूटर्स की दुकान में प्रिंटर फुंक गया।
संजीव पांडेय की दुकान के दो प्रिंटर, डवलपर खराब हो गए। इसके अलावा विवेक, सुधांशु, गोपाल की दुकानों में लगे बल्ब, मोबाइल चार्जर भी खराब हो गए। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता देख दुकानदारों ने इसकी सूचना बिजली कर्मियों को दी। कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की जांच की। इस दौरान ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन
दिनभर तहसील परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ महोली ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने के कारण हाईवोल्टेज की समस्या आई थी।