फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   EO will not leave district without permission: ADM

बिना अनुमति जनपद नहीं छोड़ेंगे ईओ : एडीएम

Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
EO will not leave district without permission: ADM
सीतापुर। नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी अब बिना अनुमति के जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी कारणवश जिले से बाहर जाना अनिवार्य है तो वह इसकी अनुमति जिलाधिकारी से लेंगे। अगर बिना अनुमति कोई ईओ जनपद से बाहर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ये निर्देश अपर जिलाधिकारी ने सभी ईओ को दिए है, इसका शत-प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस व संचारी रोगों से निपटने के लिए इस समय अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सैनिटाइज, साफ-सफाई व छिड़काव कराया जा रहा है। इस कार्य में ईओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सभी कार्यों को कराने की जिम्मेदारी ईओ को ही दी गई है। इसका निरीक्षण करने के लिए शासन से जिले को एक नोडल अफसर नामित किए गए है।
विज्ञापन

इन नोडल अफसर के मुआयने में इस बात की शिकायतें मिली है कि ईओ जनपद मुख्यालय पर नहीं रुकते है। वह गैर जनपदों से रोजाना अप-डाउन करते है। इसकी वजह से नगर निकायों में यह कार्य प्रभावित हो रहे है। इस पर शासन ने सभी ईओ को सख्त निर्देश जारी किए है। जिसके तहत कहा है ईओ इस समय अपने जनपद मुख्यालय पर ही ठहराव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी काम से बाहर जाना पड़ता है तो उसकी अनुमति अपने जिलाधिकारी से अवश्य प्राप्त कर लें। उसके बाद ही जनपद मुख्यालय को छोड़े। अगर नोडल अफसर के निरीक्षण में ईओ नदारद मिलते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमति से ही छोड़े मुख्यालय
सभी ईओ अपने नगर निकाय वाले तैनात स्थल पर ही ठहराव करें। जनपद छोड़ने से पहले जिलाधिकारी की अनुमति अवश्य लें। बिना अनुमति जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed