फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Entering the house in broad daylight and robbed the woman, the robbers took the coil

दिनदहाडे़ घर में घुसकर महिला से लूट, कुंडल ले गए लुटेरे

Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Entering the house in broad daylight and robbed the woman, the robbers took the coil
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बेखौफ लुटेरे लचर पुलिसिंग का फायदा उठाते हुए दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट की वारदात अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक महिला के कुंडल लूट लिए। बर्तन सफाई करने वाले प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने के बहाने बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

इलाके के मोहल्ला शेखसरायं निवासी रमा शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय उनके घर बाइक सवार दो लोग आए। जिसमें एक दिव्यांग था। दोनों ने अपने आप को प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि वह बर्तन सफाई करने वाले प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे हैं। बहाने से घर में घुस आए और कान का कुंडल साफ करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

इस पर महिला ने मना कर दिया। महिला ने एक लोटे को साफ करने की बात कही। लोटे को साफ करते समय ही बदमाशों ने महिला का कुंडल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान महिला ने शोर मचा कर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। भागते समय एक सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश बाइक समेत नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता कोतवाली आई थी, तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed