{"_id":"60e348178ebc3e297d420c53","slug":"entered-the-house-beat-up-women-and-daughters-sitapur-news-lko5856271133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस महिला व बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस महिला व बेटियों को पीटा
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में घर के सामने पानी बहाने के विरोध पर पूर्व प्रधान ने पुत्रों के साथ घर में घुसकर महिला और उसकी तीन बेटियों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में महिला और उसकी बेटियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
तालगांव कोतवाली इलाके की दौदापुर निवासी कमरजहां पत्नी अतहर का आरोप है कि पूर्व प्रधान उससे चुनावी रंजिश मानते हैं और अपने घर का गंदा पानी उसके दरवाजे का बहाते हैं। इसको लेकर उसने विरोध किया। विरोध करने पर पूर्व प्रधान इकलाख ने अपने पुत्रों और साथी के साथ मिलकर घर में घुस आए। उन्होंने महिला और उसकी बेटियों की पिटाई कर दी।
मारपीट में महिला, उसकी बेटी जुबेदा, उजेदा, जुनेदा को भी चोटें आईं हैं। घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। तालगांव कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान इकलाख, उनके दो बेटे इलियास, इस्तियाक, अबरार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी।