{"_id":"6b087d4fa52801d0f90ad6b4","slug":"emergency-opd-and-medico-legal-reporting-will-be-online-sitapur-news-c-102-1-slko1053-168497-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इमरजेंसी ओपीडी और मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग होगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इमरजेंसी ओपीडी और मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग होगी ऑनलाइन
Fri, 27 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में अब इमरजेंसी ओपीडी की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके साथ ही मेडिको-लीगल (एमएलसी) रिपोर्टिंग भी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। अस्पताल में आने वाले पुलिस से संबंधित मामलों और डाॅक्टरी मुआयने की रिपोर्ट ऑनलाइन तैयार कर सीधे पुलिस के पोर्टल सीसीटीएनएस पर भेजी जा सकेगी। इससे रिपोर्ट तैयार करने और संबंधित विभाग तक पहुंचाने की प्रक्रिया आसान होगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निशांत गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी ईएमओ को अलग-अलग यूनिक आईडी भी उपलब्ध कराई गई हैं। अब डॉक्टर अपनी आईडी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर मेडिको-लीगल रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे पुलिस तक पहुंचाने में लगने वाला समय बचेगा। रिपोर्ट पर डॉक्टर के ई-हस्ताक्षर और समय दर्ज होने से उसकी प्रमाणिकता बनी रहेगी। टाइप की हुई रिपोर्ट और डिजिटल बॉडी डायग्राम के माध्यम से चोटों का विवरण भी स्पष्ट रहेगा। इससे पुलिस और न्यायालय को रिपोर्ट समझने में सहूलियत होगी। डिजिटल रिकॉर्ड सर्वर पर सुरक्षित रहने से कागजी दस्तावेजों के गुम होने या खराब होने की आशंका भी नहीं रहेगी।