फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Embezzlement of Rs 2.18 lakh in MNREGA

Sitapur News: मनरेगा में 2.18 लाख रुपये का गबन

Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 2.18 lakh in MNREGA
सीतापुर। लहरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौव्वापुर में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार सामने आया है। बिना कार्य कराए ही सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल की जांच में 2.18 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। लोकपाल ने इस मामले में दोषियों से वसूली और विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम से सिफारिश की है।
विज्ञापन


नौव्वापुर में भूमि विकास कार्यों के नाम पर धन निकालने की शिकायत मिलने पर मनरेगा लोकपाल डॉ. अरविंद प्रताप सिंह यादव ने जांच शुरू की थी। इस दौरान लोकपाल और उपायुक्त श्रम रोजगार ने बीडीओ को पत्र भेजकर संबंधित दस्तावेज मांगे थे। जिम्मेदारों ने न तो दस्तावेज उपलब्ध कराए और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया। जांच में सहयोग न मिलने पर तकनीकी सहायक सुनील कुमार शुक्ला से स्थलीय जांच कराई गई, जिसमें 2,18,484 रुपये का गबन पकड़ा गया।
विज्ञापन


लोकपाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक को दोषी ठहराया है। उन्होंने डीएम को भेजी अपनी संस्तुति में गबन की गई राशि को इन दोषियों से वसूल कर मनरेगा कोष में जमा कराने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed