फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity supply to more than 25 localities remained disrupted for five hours.

Sitapur News: पांच घंटे ठप रही 25 से अधिक मोहल्लों की बिजली

Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 25 localities remained disrupted for five hours.
सीतापुर। पुराना सीतापुर व मुंशीगंज उपकेंद्र से जुड़े 25 से अधिक मोहल्लों में शनिवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

श्यामनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर हाईवे अथॉरिटी की तरफ से शिफ्टिंग का काम गया। इसके चलते सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही। हालांकि बिजली विभाग ने कटौती की पहले से ही उपभोक्ताओं को जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद तमाम उपभोक्ता इस कटौती से बेफ्रिक रहे। वह बार-बार अफसरों से शिकायत करके आपूर्ति बहाल होने की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन

लंबी कटौती से घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। दोपहर के समय पानी का संकट भी खड़ा हो गया। इसकी वजह से मुंशीगंज, तिवारी चौराहा, इमामबाड़ा, कजियारा चौराहा, शेख सरायं, चौबेटोला, चौधरी टोला, मिरदही टोला, पानी की टंकी, ग्राम भगवानपुर, अब्दीपुर, पुत्तूपुर, पीतपुर, सलेमपुर, नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि शिफ्टिंग काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed