फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity supply started to new wards from urban feeder

Sitapur News: शहरी फीडर से नए वार्डों को शुरू की गई बिजली आपूर्ति

Wed, 17 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply started to new wards from urban feeder
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद के नवसृजित वार्डाें में अब शहरी फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इससे करीब 1500 उपभोक्ताओं को 20 घंटे बिजली मिल सकेगी। बुधवार को चेयरमैन आमिर अरफात और सपा नेता दिग्विजय सिंह देव ने एसडीओ से मिलकर नवसृजित वार्डों को शहरी फीडर से बिजली आपूर्ति देने की मांग की। मांगपत्र का संज्ञान लेकर एसडीओ ने विद्युत कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और तीन मोहल्लों में नए पैटर्न से विद्युत आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने विद्युत अधिकारियों काे माला पहनाकर धन्यवाद दिया। करीब तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार किया गया था। इसमें छह ग्राम पंचायतों के 18 राजस्व गांवों को पालिका में समाहित किया गया था। नए वार्डाें में तीन वर्षाें से ग्रामीण फीडर से आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को ख्वाबीपुर, इमलिया, तिलकापुर में शहरी फीडर से बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई। एसडीओ ने बताया कि छह गांवों में सप्लाई शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी 18 गांवों को शहरी क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed