फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity supply could not be restored in rural areas even on the second day

ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई विद्युत आपूर्ति

Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply could not be restored in rural areas even on the second day
सीतापुर। दो दिन की जोरदार बारिश के चलते शहर व कस्बों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आती दिखी लेकिन ग्रामीण इलाकों का हाल बेहाल है। जिले के करीब 500 गांवों में दो दिन बाद भी आपूर्ति ठप पड़ी है। कहीं बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए हैं तो कहीं खंभे टूट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

खैराबाद कस्बे में बीती रात अचानक बत्ती गुल हो गई। घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। हालात इतने खराब रहे है कि मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए। इससे कल-कारखाने भी बंद रहे। शुक्रवार दोपहर 12 के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब एक लाख आबादी को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

कमलापुर कस्बे के पॉवर हाउस से 100 से अधिक गांवों को आपूर्ति होती है। बुधवार रात एक बजे से बिजली नहीं आई है। तेज आंधी और बारिश के चलते जगह-जगह विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए हैं जिसके चलते आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झरेखापुर पॉवर हाउस क्षेत्र में 48 घंटे बाद भी विद्युत व्यवस्था चालू नहीं हो सकी है। इससे करीब 100 से अधिक गांवों में शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि देर रात तक आपूर्ति व्यवस्था ठीक होने की संभावना है। मरम्मत का काम चल रहा है।
अटरिया व गंधौली फीडर से 110 से अधिक गांवों को सप्लाई की जाती है। बारिश व तेज हवा के कारण कई पोल टूट गए हैं। कई जगहों पर तारों पर पेड़ पड़े हुए हैं। अटरिया फीडर के जेई सुनील कुमार व गंधौली फीडर के जेई मोहित यादव ने बताया लाइनमैन मरम्मत करने में जुटे हुए हैं।
विकासखंड गोंदलामऊ क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हुई। कुतुबनगर देवगवां उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे लोगों के सामने बहुत दिक्कतें आ रही हैं। कारोबार ठप हो गया है। जेई उमाकांत त्यागी ने बताया कि लाइन पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि बारिश व तेज हवा के कारण जिले में कई जगहों पर आपूर्ति बाधित हुई है। शहर व कस्बों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गांवों में पोल सही किए जा रहे हैं। तार टूटने की वजह से दिक्कत आई है। टीमें बराबर मरम्मत का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed