{"_id":"62604ddbf625e36afc4db753","slug":"electricity-substation-will-soon-be-built-in-manpur-sitapur-news-lko627049030","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानपुर में जल्द बनेगा बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानपुर में जल्द बनेगा बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। मानपुर इलाके के बाशिंदों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। मानपुर क्षेत्र में करीब दो करोड़ की लागत से सब स्टेशन बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। पावर कॉर्पोरेशन ने स्थान चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे उम्मीद है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
क्षेत्र में गोवर्धनपुर फीडर से बिजली की सप्लाई की जाती है। अधिक लोड होने के कारण लाइन पर तकनीकी फॉल्ट होती रहती है। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से फीडर पर लोड अधिक हो रहा है। इससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जब पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है तो लोगों के रोजगार धंधे चौपट हो रहे है।
गर्मी में लोगों को राहत मिलने की बहुत ही कम उम्मीद दिख रही है। अधिक लोड को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने क्षेत्र में सब स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है। अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि गोवर्धनपुर फीडर से करीब दो सौ गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। करीब चार हजार घरेलू व कामर्शियल कनेक्शन है। नए पावर कॉर्पोरेशन के लिए स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थान मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।