फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity failure of 250 villages due to transformer blowing

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से 250 गांवों की बिजली गुल

Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of 250 villages due to transformer blowing
हरगांव में पावर हाउस का घेराव कर ज्ञापन सौंपते विद्युत उपभोक्ता। -संवाद - फोटो : SITAPUR
हरगांव/सीतापुर। पावर हाउस हरगांव का पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर सोमवार सुबह अचानक फुंक गया। इससे करीब 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। लंबे समय तक कटौती होने से परेशान लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया। एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव उपकेंद्र से हैदरपुर फीडर व टाउन की सप्लाई एक पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से की जा रही थी। यह अधिक लोड के चलते सोमवार को अचानक फुंक गया। इसकी वजह से करीब 250 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे आक्रोशित होकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के बैनर तले तमाम लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन

एसडीओ रामाज्ञा ने बताया कि हरगांव क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर की समस्या बनी हुई है। जिसके समाधान के लिए उच्चाधिकारीयों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, बलकार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार घंटे हो रही आपूर्ति
मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। न तो रोस्टर के अनुसार आपूर्ति हो रही है और न ही समय से ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे है। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस उपकेंद्र से ग्रामीण इलाकों तक मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। इस दौरान लोकल फॉल्ट बनी रहती है। इस उपकेंद्र से कस्बा मिश्रिख फीडर, फूलपुर झरिया, रामकोट, कुतुबनगर व मछरेहटा सहित पांच फीडरों को आपूर्ति होती है। बिजली न मिलने के कारण लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed