{"_id":"678bf38d1b8357300f0e18bc","slug":"electricity-cut-off-for-seven-hours-problems-increased-sitapur-news-c-102-1-slko1053-125560-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात घंटे गुल रही बिजली, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात घंटे गुल रही बिजली, बढ़ी परेशानी
Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 15 से अधिक मोहल्लों में शनिवार को तय कटौती से दो घंटे अधिक समय तक बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे गई बिजली शाम 5 बजे के बाद बहाल हुई। इस वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई।
इस उपकेंद्र से जुड़े कजियारा, कोट चौराहा, मुंशीगंज, श्यामनाथ, पीतपुर, पेपर मिल, जोगी टोला, चौधरी टोला, मन्नी चौराहा सहित 15 करीब मोहल्लों में शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। इन मोहल्लों में सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई।
उपभोक्ताओं को पहले से ही बिजली विभाग से दोपहर तीन बजे तक कटौती की जानकारी दी थी लेकिन उपकेंद्र पर मरम्मत का काम शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस वजह से उपभोक्ता तीन बजे के बाद बिजली आने का इंतजार करते रहे। कई बार उन्होंने अफसरों को फोन किया लेकिन अफसरों ने मरम्मत होने की बात कहकर उनको कुछ देर बाद बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया। लंबी बिजली कटौती होने से घरों में अंधेरा फैल गया।
विज्ञापन
इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया। दोपहर के समय पानी का संकट खड़ा हो गया। इन इलाकों में बिजली से चलने वाले कल कारखाने बंद रहे। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ द्वितीय हिमांशु पटेल ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की गई। इस दौरान उपकेंद्र पर मरम्मत का काम किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।