फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   electric

गांवों व कस्बों की चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
electric
सीतापुर। पिछले एक सप्ताह से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रोस्टर तो दूर 24 घंटे में छह घंटे विद्युत आपूर्ति मिलना मुश्किल हो रहा है। सबसे खराब हालात गांवों के हैं। पावर कॉर्पोरेशन के मुताबिक जिले में इस समय रोजाना करीब 300 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है पर करीब 270 मेगावाट ही मिल पा रही है। इसी वजह से कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांवों में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर तय है। लेकिन गांवों में इस समय चार से पांच घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इस दौरान लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

अगर कही फॉल्ट हो जाती है तो उसको दुरुस्त करने में ही घंटों बीत जाते है। तमाम गांव ऐसे हैं जहां पूरी रात कटौती होती है। ऐसे में जिलेवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं तो किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल का कहना है कि डिमांड के अनुसार बिजली न मिलने से दिक्कत आ रही है।
महोली : 30 से अधिक गांवों में रातभर गुल रही बिजली
महोली/सीतापुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस त्रस्त है। एक तो भीषण गर्मी का कहर दूसरे रात भर बिजली का न आना मुसीबत बना हुआ है।
पिछले कई दिनों से तय किए गए रोस्टर के हिसाब से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत विभाग ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे व नगर में 20 घंटे की आपूर्ति का दावा कर रहा है। जबकि नगर में दो से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है। दिन-रात लोग बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र बड़ागांव, बसारा, ढखिया, मूड़ाहूसा, चतुरैया, चवा बेगमपुर, रजवापुर, बरबटापुर, पैलाकीसा, लुकटहा, चितहला व पैलाकीसा समेत 30 से अधिक गांवों में बुधवार रात विद्युत सप्लाई न आने से लोग पूरी रात छतों पर टहलते रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता संतोष मौर्या ने बताया कि इन दिनों कंट्रोल रूम से ही कटौती की जा रही है। दिन में बिजली मिल रही है तो तेज हवा की वजह से कटौती की जा रही है।
तालगांव : एक दिन बाद भी 80 गांव अंधेरे में
महाराजनगर/सीतापुर। तालगांव विद्युत उपकेन्द्र की बिजली व्यवस्था बदहाल है। 33 केवी लाइन में आई फॉल्ट अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। इसकी वजह से 80 गांवों में एक दिन बाद भी सप्लाई प्रभावित चल रही है।

तालगांव विद्युत उपकेन्द्र की अचानक गायब हुई आपूर्ति 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। सीतापुर हुसैनगंज पावर हाउस से तालगांव तक की लाइन में फाल्ट बना रहता है। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सप्लाई बंद चल रही है। पावर हाउस का सीयूजी नंबर भी बंद है। उपभोक्ता अपनी शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। इस विषय में कोई अधिकारी सही जवाब भी नहीं दे पा रहा है। अलीम अहमद व निसार अहमद ने बताया कि इन दिनों मांगलिक कार्यक्रम के साथ रमजान का महीना हैं। छात्रों की बोर्ड की परीक्षा भी चल रही है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed