{"_id":"586fd4044f1c1b4436159fc0","slug":"electoral-program-changed-in-third-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी कार्यक्रम बदला, अब तीन को वापस होंगे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी कार्यक्रम बदला, अब तीन को वापस होंगे पर्चे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन
चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के घोषित चुनावी कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया है। आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में नामांकन पत्रों की जांच पहले दो फरवरी को मुकर्रर थी। इसे अब एक फरवरी कर दिया है। इसी प्रकार नाम वापसी प्रक्रिया चार को थी। इसे अब बदलकर तीन फरवरी कर दिया है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामकेवल तिवारी ने बताया सीतापुर जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं। कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया अब 24 से 31 जनवरी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन फरवरी को नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 11 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन