{"_id":"66a14984f46ac9bc9000d06a","slug":"election-symbols-distributed-to-candidates-sitapur-news-c-102-1-slko1052-116670-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उम्मीदवारों को बांटे गए चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उम्मीदवारों को बांटे गए चुनाव चिह्न
Thu, 25 Jul 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ग्राम पंचायतों में चल रहे उपचुनाव में बुधवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। उपचुनाव में प्रधान के 12, एक जिला पंचायत सदस्य व तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ 161 पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर भी चुनाव होना है।
बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। नाम वापसी के अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। छह अगस्त को मतदान होगा। मतगणना आठ अगस्त को कराई जाएगी। कोई भी नामांकन न होने से ग्राम पंचायत सदस्य के 46 पद रिक्त रह गए हैं।
प्रधान के 12 और एक जिला पंचायत सदस्य व तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके लिए छह अगस्त को मतदान होगा। बुधवार को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन का काम संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर आरओ और एआरओ की ओर से किया गया।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अफसर वीएल भार्गव ने बताया कि 16 पदों पर मतदान होगा। सदस्य ग्राम पंचायत के 150 पदों के सापेक्ष 104 पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण इनका निर्विरोध चुनाव होना तय है। 40 पदों पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जांच में चार नामांकन पत्र खारिज हुए हैं।