{"_id":"58c2d95e4f1c1be027dc3ed6","slug":"election-result-final-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर ताज, पता चलेगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर ताज, पता चलेगा आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
election creative
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम में बंद जिले के 95 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होगा। जिले में एटीसी व पीएसी कैंपस के बैरक में शनिवार को सुबह आठ बजे से विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
जिले की नौ सीटों के लिए होने वाली मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई हैं। रिटर्निंग अफसर की एक अलग से टेबल लगेगी। मतगणना में 684 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
आयोग से विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रेक्षकों ने डेरा डाल दिया है। कानून व्यवस्था संभालने को पुलिस आब्जर्वर भी आ चुके हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले की नौ विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में 19 फरवरी को वोट पड़े थे। शनिवार को मतगणना होगी। वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौदह-चौदह टेबल लगाई गई हैं।
यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 171 पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में चार-चार कर्मचारी हैं। इस कार्य में रिजर्व समेत 171 पार्टियों के 684 कार्मिक लगाए गए हैं।
जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय के डॉयरेक्टर एपी सिंह बताते हैं कि शनिवार को सुबह पांच बजे मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन होगा। इसके जरिए कार्मिकों को विधानसभा क्षेत्रवार टेबल की ड्यूटियां जारी होंगी।
मतगणना में वीडियो कैमरों से नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार टेबलों के चारों ओर जाली का घेरा बनाया जाएगा। ताकि कोई भी एजेंट काउंटिंग में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ न कर सके। मतगणना स्थल पर टेबलों पर केवल उम्मीदवार व मतगणना अभिकर्ता तैनात होंगे।