फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   elderly man dies in vehicle collision, demonstration

Sitapur News: वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
elderly man dies in vehicle collision, demonstration
हरगांव। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लाठी डंडे लेकर जाम लगा दिया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। नाराज लोगों ने इस दौरान रास्ते पर मौजूद कुछ वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला। इससे लखीमपुर रूट पर दो घंटे से अधिक वाहन चालकों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। बेनीराजा दशरथपुर गांव निवासी रामलखन (60) सोमवार देर शाम सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। उसी समय अचानक वह लखीमपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। वाहन की टक्कर लगते ही वह हवा में उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी के बोटे डालकर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन व ग्रामीण भी हाथ में लाठी लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने रास्ते में बसों व वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने बमुश्किल स्थिति को संभालते हुए अराजकता पर उतारू लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से लंबा जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बमुश्किल ग्रामीणों को रास्ते से हटाकर बाधित यातायात को संचालित कराया गया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed