फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly cyclist dies due to collision with dumper

Sitapur News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist dies due to collision with dumper
सीतापुर। महमूदाबाद में मोहल्ला ठाकुरपुर मोड़ के पास शनिवार को डंपर एक साइकिल सवार से टकरा गया। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलरामऊ निवासी निवासी रामप्रसाद मौर्या (60) राशन खरीदने व बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर वह अपने पुत्र आयुष के साथ साइकिल से गेहूं पिसाकर घर जा रहे थे। पैंतेपुर मार्ग पर ठाकुरपुर मोड़ के नजदीक उनकी साइकिल में एक डंपर पीछे से टकरा गया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन

सीएचसी से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से चार लोग जख्मी

कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया कस्बे में नीलगांव मार्ग पर शुक्रवार रात एक अनियंत्रित कार तीन बाइकों से टकराई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। एक बाइक पर बाराबंकी के भदेसिया निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी रूपादेवी के साथ थे। दूसरी बाइक पर लखनऊ के तराईखेड़ा निवासी उनके बहनोई प्रेम कनौजिया और तीसरी बाइक पर उनका भतीजा सूरज कनौजिया सवार थे। सभी इलाके के गांव दखिन एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। नीलगाव मार्ग पर बहादुरपुर के सामने कार ने तीनों बाइकों को टक्कर मारी। चारों लोग घायल हो गए।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

कमलापुर (सीतापुर)। हाईवे पर बने एचपी पेट्राेल पंप के निकट शुक्रवार रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई।

हाईवे पर महोली निवासी कैलाश (40) सड़क पार करने के लिए खड़े थे। इसी बीच एक बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर कैलाश से जा टकराई। दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी कसमंडा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार का नाम नहीं पता चल सका है। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed