{"_id":"e71c235d08398bfb2a9b2b966b082adc","slug":"eight-pamphlets-of-bdc-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीडीसी के आठ परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के आठ परचे खारिज
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसी की जांच में सभी 121 परचे वैध मिले। जबकि बीडीसी के परचों की जांच में आठ परचे विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिए गए। इस दिन 2056 परचे चेक किए गए।
विज्ञापन
चौथे चरण में पंचायत चुनाव के डीडीसी और बीडीसी पदों का चुनाव रेउसा, सकरन, रामपुर मथुरा, बेहटा, लहरपुर में होगा। इन पांच ब्लॉकों में डीडीसी के 21 पदों पर 354 प्रत्याशियों परचे दाखिल किए थे। जबकि बीडीसी के 553 पदों पर 3136 लोगों ने परचा भरा था।
विज्ञापन
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सदर तहसील में डीडीसी के 121 नामांकन पत्रों की जांच की गई। जबकि बीडीसी के 2056 परचे जांचें गए। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों में आठ बीडीसी के परचे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
इनमें रेउसा में छह, लहरपुर व रामपुर मथुुुरा में एक-एक बीडीसी का नामांकन पत्र शामिल हैं। जिन परचों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें सुधारने के लिए गुरुवार सुबह दस बजे तक का समय दिया गया है।