{"_id":"62bdfd46238c3a5e0d27a983","slug":"eight-hours-of-electricity-in-half-the-city-sitapur-news-lko6375929151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर की आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर की आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। करीब आठ घंटे तक भवानीपुर व सिटी फीडर की बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से रात में मोहल्लों में अंधेरा रहा। सुबह जब बिजली नहीं आई तो लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा।
बीती रात शुुरू हुई बरसात के कारण करीब एक बजे भवानीपुर व सिटी पावर स्टेशन की बिजली गुल हो गई। भवानीपुर फीडर में जहां पानी भरने से बिजली काट दी गई। वहीं सिटी पावर स्टेशन से जुड़े मोहल्लों में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे यहां की बत्ती गुल हो गई। आधे शहर की बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
सुबह जब लोगों को पानी की जरूरत पड़ी तो घरों में पानी नहीं था। इससे लोगों ने हैंडपंप पर जाकर पानी की जरूरतें पूरी की। करीब आठ बजे बिजली बहाल होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि बरसात के कारण दिक्कतें आई थी। अब हालात सामान्य हो गए हैं।
विज्ञापन
एचटी लाइन पर पेड़ गिरा, आपूर्ति ठप
पिसावां/सीतापुर। बारिश व तेज हवा के चलते कहीं पेड़ गिरने कहीं तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। बीती रात एक बजे बारिश के कारण गुल हुई बिजली गुरुवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बारिश के चलते पिसावां आने वाली मेन लाइन नेरी में खराब हो गई थी। उपकेंद्र के पास शीशम का पेड़ एचटी लाइन पर गिर गया था। इसके अलावा कई जगह दिक्कतें आई है। पेट्रोलिंग चल रही है।