फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight died in road accidents

सड़क हादसों में आठ की मौत

Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight died in road accidents
सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 14 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इन सड़क हादसों ने कई परिवारों की होली को बेरंग कर दिया। मानपुर थाना क्षेत्र के मदारगंज मजरा मरसंडा निवासी अतुल (12) गांव के ही अपने साथी नौ वर्षीय योगेंद्र व दस वर्षीय शिवांश के साथ सोमवार सुबह साइकिल से मानपुर चौराहे पर अबीर-गुलाल खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन

संजय गांधी मार्ग पर पडरिया कटिया मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर तौर से घायल योगेंद्र व शिवांश को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मानपुर थाना क्षेत्र में ही इटदहा गांव निवासी कौशल (22) बाइक से मंगलवार को रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहा था। जैसे ही वह सीतापुर-बिसवां मार्ग पर पहुंचा, तभी सीतापुर की तरफ जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी सोहन (72) सोमवार को किसी काम से सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनवा अतरौली मार्ग पर जा रहे थे। इसी बीच सामने आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें घायल बुजुर्ग को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में घायल की मौत हो गयी।
थानगांव इलाके के ठेकेदारपुरवा निवासी सूरज (16) साइकिल से जा रहा था। थानगांव के जैतहिया मोड़ के पास दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरज की मौत हो गई। पिसावां थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी धर्मेंद्र (23) मंगलवार की सुबह हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था।
इसी दौरान मैगलगंज बाईपास के निकट सीतापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग निकला। एक अन्य मामले में मिश्रिख क्षेत्र से एंबुलेंस टीम ने सड़क हादसे में जख्मी एक अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मिश्रिख इलाके के आशीष (22) वर्ष के रूप में पहचान की गई। पुलिस का कहना है कि आशीष सड़क हादसे में जख्मी हुआ था। लहरपुर कोतवाली इलाके में गनेशपुर गांव के निकट दो बाइकों में टक्कर हो जाने से चार लोग घायल हो गए।
रंग खेल रही बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
कमलापुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी सीताराम की बारह वर्षीय बेटी ऊषा देवी सोमवार को घर के बाहर रंग खेल रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार उसे टक्कर मार कर भाग निकला। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने से पहले गंभीर घायल बालिका की मौत हो गयी।

रेउसा इलाके के लौकीपुरवा निवासी नेकराम (40) सोमवार को सुबह गांव के ही अपने साथी सतीश (30), जयकरन (35) व तीन साल के नितीश के साथ बाइक से जा रहा था। नगरौली के निकट रपटा पुल पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। इस हादसे में नेकराम की मौत हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed