{"_id":"5894bef44f1c1bda22e8024c","slug":"eight-candidate-withdrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी समेत आठ ने वापस लिए परचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी समेत आठ ने वापस लिए परचे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP Election candidates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी समेत आठ उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अब जिले की नौ सीटों पर 95 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र सीतापुर व हरगांव से दो-दो, सिधौली, मिश्रिख, महमूदाबाद, महोली सीट से एक-एक उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। सीतापुर सदर व महोली सीट से 15-15 व महमूदाबाद में सबसे कम छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
सीतापुर में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें हरगांव, सिधौली एवं मिश्रिख सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 24 से 31 जनवरी तक हुए नामांकन में 111 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए थे। जांच में बिसवां में चार, सीतापुर, महोली, मिश्रिख, सिधौली में एक-एक परचा निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
ऐसे में 103 उम्मीदवार रह गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद कांग्रेस उम्मीदवार समेत आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी रण छोड़ दिया। सीतापुर व हरगांव से सबसे ज्यादा 2-2 ने तथा महोली, मिश्रिख, महमूदाबाद एवं सिधौली से एक-एक उम्मीदवार ने अपना परचा वापस लिया।
अब यहां की सभी सीटों पर 95 उम्मीदवार चुनावी समर में कूदे हैं। महोली, सीतापुर में 15-15, हरगांव 9, लहरपुर 13, बिसवां 10, सेवता 11, महमूदाबाद 6, सिधौली 8 व मिश्रिख 8 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। शेष उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अफसरों ने प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए हैं।