फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Education started in new buildings of 11 schools

11 स्कूलों के नए भवनों में पढ़ाई शुरू

Thu, 02 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Education started in new buildings of 11 schools
नवनिर्मित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर शिक्षक व छात्र-छात्राएं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की मुराद करीब छह साल बाद पूरी हुई है। जिले में निर्माणाधीन 11 कॉलेजों के भवन माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपे गए हैं। इन विद्यालयों में अब पढ़ाई शुरू हो गई है। इससे पहले इन विद्यालयों में पढ़ाई पास के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रही थी। अब विद्यार्थियों ने नए भवन में पढ़ाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शैक्षिक सत्र 2015-16 में जिले में 11 नए राजकीय हाईस्कूल भवन स्वीकृत हुए थे। एक भवन के निर्माण पर 69.51 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के पास थी। जिसे पांच किस्तों में बजट दिया गया था। कई बार बजट मिलने में देर होती रही। जिससे इसे बनने में करीब छह बरस गुजर गए।
विज्ञापन

मानक के अनुसार कॉलेज बनने के बाद इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। इससे यहां पर अब पढ़ाई शुरू हो गई है। विद्यार्थी अपने कॉलेज के शानदार भवन में बैठकर पढ़ाई कर रहे है। इन विद्यालयों में कक्षा 9 व 10 की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बने हैं कॉलेज
राजकीय हाईस्कूल विशुनपुर एलिया, राजकीय हाईस्कूल सलारपुर बेहटा, राजकीय हाईस्कूल सिरकिडा बेहटा, राजकीय हाईस्कूल जुवापुरवा बेहटा, राजकीय हाईस्कूल कुचलई गोंदलामऊ, राजकीय हाईस्कूल लालपुर महमूदाबाद, राजकीय हाईस्कूल पचदेवरा सकरन, राजकीय हाईस्कूल सरौरा सिधौली, राजकीय हाईस्कूल वजीरपुर हरगांव, राजकीय हाईस्कूल कबरा पहला व राजकीय हाईस्कूल चौसा रेउसा में बने है।
नए भवन में पढ़ाई शुरू
11 कॉलेजों के भवन विभाग को हैंडओवर हो गए है। इससे यहां पढ़ाई शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को नए भवन में बेहतर सुविधाएं मिल रही है।
- सुनील कुमार मिश्रा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed