फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   education

सम्मान पाकर खिल उठे 34 मेधावियों के चेहरे

Wed, 04 Nov 2020 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित स्व. आशा-शम्भू छात्र अलंकरण समारोह के तृतीय चरण में सेक्रेट हार्ट इंटर कॉलेज, पीएन सहगल, विश्वम्भर नारायण इंटर कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि कुल 55 बच्चों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 34 उपस्थित हो सके थे। सभी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय, विशिष्ट अतिथि सचिन द्विवेदी, महफ़ूज रहमानी, संरक्षिका पुष्पा अवस्थी रहीं। अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने मेधावियों, शिक्षकों, अभिभावकों का सम्मान स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा को लेकर दबाव न बनाएं। उन्होंने कहा कि जरूरी ये नहीं कि हमारे नंबर कितने आए हैं। जरूरी ये है कि हम अपने पाठ्यक्रम में मजबूत कितने हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ ने यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला। इसमें अपने गीत हेलमेट जरूर लगा लो, दो पहिया वालों... के माध्यम से नियमों का पालन करने की अपील की। सम्मान पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान अध्यक्ष अनिल द्घिवेदी ने बताया कि सृष्टि शुक्ला, संदेश सिंह, प्लाक्ष्या श्रीवास्तव, अनन्य शुक्ला, कुशाग्र सक्सेना, अखिल तिवारी, कुनाल बाजपेयी, अर्नव श्रीवास्तव, पलक कुकरेजा, समृद्धि मिश्रा, बृजेश कुमार, पीयूष शुक्ला, प्रत्यूष शुक्ला, अश्विनी गुप्ता, सूर्यांश पांडेय, ऐशिनी गुप्ता, अली एकलाक़ खान, मेघना कृष्णा, वैभव शुक्ला, आस्था शुक्ला, वैभव मिश्रा, कीर्ति पुरी, हुजैफा अन्सारी, नव्या नवीन, अंकिता सिंह, जिगिशा सैगल, नयन सक्सेना, रिया सिंह, रिया गुप्ता, पिंकी मौर्या, काजल वर्मा, विपरांश गुप्ता, प्रियांशी शर्मा, आशीष वर्मा, अभय मिश्रा, निशा वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed