फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ED collected information about Alka's election expenses and transport business

Sitapur News: ईडी ने जुटाई अलका के चुनावी खर्च व ट्रांसपोर्ट कारोबार की जानकारी

Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
ED collected information about Alka's election expenses and transport business
सीतापुर। प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को 12 घंटे तक महोली के बद्दापुर व भुड़िया में छापा मारा। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं अलका सिंह के चुनावी खर्च की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अलका सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके साथ टीम ने दिनेश प्रताप सिंह के भाई नरेंद्र सिंह की हाल में खरीदी गई जमीनों का ब्योरा जुटाया। नरेंद्र सिंह के चीनी मिल हरियावां में चल रहे ट्रांसपोर्ट कारोबार की जानकारी भी ली। सूत्र बताते हैं कि भुड़िया में राजेश सिंह के कारोबार संबंधी कई दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है। जमीनों की खरीद-फरोख्त की भी जांच की गई।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में उत्तराखंड में एन एच 74 का चौड़ीकरण किया गया था। जांच एजेंसियों को पता चला कि इसमें करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। इसमें मुख्य रूप से दिनेश प्रताप सिंह को आरोपी बनाया गया। दिनेश प्रताप सिंह उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह एक चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक भी हैं। ईडी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed