फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ED asked questions to Azam for four hours

ईडी ने चार घंटे आजम से पूछे सवाल

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
ED asked questions to Azam for four hours
सीतापुर। जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। लगातार तीसरे दिन भी ईडी ने जेल में उनसे पूछताछ की। माना जा रहा है कि मनी लांड्रिंग के मामले में उनसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल में दस्तक दी। बंद कमरे में आजम खान से करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ की। और फिर वापस चली गई। सोमवार और मंगलवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल पहुंची ईडी की टीम ने कई घंटे आजम से पूछताछ की थी। सोमवार को तीन घंटे और मंगलवार को पूछताछ की कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली थी।
विज्ञापन

पूछताछ का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। ईडी के एक अधिकारी सुबह 11 बजे जेल पहुंच गए थे। दूसरे अधिकारी 12 बजे के करीब पहुंचे। इसके बाद आजम खान को अलग कमरे में बुलाया गया, जहां पर टीम में शामिल चंदन पुगलिया, पंकज त्रिपाठी ने आजम से पूछताछ की। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि ईडी की टीम ने लगातार तीसरे दिन आजम से चार घंटे तक पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed