फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Economic calculation will be done in 1601 gram panchayats

1601 ग्राम पंचायतों में होगी आर्थिक गणना

Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Economic calculation will be done in 1601 gram panchayats
सीतापुर। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अब सातवीं आर्थिक गणना होगी। यह गणना मोबाइल एप के जरिए की जाएगी। इसके लिए 54 सौ सीएससी प्रगणक तैनात किए गए हैं। इनकी निगरानी को 813 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जिले की 1601 ग्राम पंचायतों के 7182 प्रगणक खंडों की गणना हर हाल में 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर सातवीं आर्थिक गणना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक इकाइयों से सीएससी पर्यवेक्षकों का सहयोग करने को कहा। नागरिकों से अपील किया कि वे देश की आर्थिक गणना में सहयोग करें। सूचनाओं को न छिपाएं। उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना का सीधा लाभ देश के नागरिकों को होगा। इसलिए भ्रमित हुए बिना अपने एवं परिवार में संचालित पंजीकृत एवं अपंजीकृत उद्यमों/उद्यमियों की सूचना आर्थिक गणना प्रगणक को दें।
विज्ञापन

आर्थिक गणना का उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को स्पष्ट कर प्राप्त आंकड़ों से उचित आर्थिक नीति बनाना है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि सातवीं आर्थिक गणना प्रथम बार सीएससी द्वारा कराई जा रही है, जिसकी तैयारी छह माह से हो रही है। इस बार आर्थिक गणना मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रतिष्ठान जिओ टैग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत कार्यों का सत्यापन जनपद स्तरीय टीम से कराया जाएगा, इसलिए गणना का कार्य पूरी शुद्धता से करें। कार्यक्रम के दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक आशीष शुक्ला ने बताया कि जिले में आर्थिक गणना 813 पर्यवेक्षकों के अंतर्गत 5400 प्रगणकों द्वारा कराई जा रही है। 1601 ग्राम पंचायतों में 7182 प्रगणक खंड बनाये गए हैं। 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण किया जाना है।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रमाशंकर पाण्डेय, एनएसओ के प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा, सीएससी जिला प्रबंधक सीतांशु सक्सेना, आशीष शुक्ल, जिला समन्वयक मतीन अहमद समेत 150 सीएससी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed