{"_id":"59a458f04f1c1bb3018b460b","slug":"due-to-reducion-of-flood-trouble-becam-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का पानी घटने से कम हुई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का पानी घटने से कम हुई मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजरी क्षेत्र में घाघरा नदी अब रहम दिखा रही है। क्षेत्र में फैला बाढ़ का पानी तेजी से दायरे में सिमट रहा है। नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी का यह रुख देख गांजरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते एक माह से घाघरा नदी गांजरी क्षेत्र में बाढ़ का कहर बरपा रही थी।
विज्ञापन
बीते दो दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट हुई है। बाढ़ का पानी तेजी से नदी की तरफ खिसका है। तटीय क्षेत्र के बाढ़ ग़्रस्त सारे रास्तों से पानी हट गया है। अब सिर्फ खेतों और गांव के करीब मौजूद गड्ढों व तालाबों में ही पानी रह गया है। तटीय क्षेत्र के बाशिंदों का कहना है कि नदी का रुख देखकर लग रहा है, कि अब बहुत जल्द ही बाढ़ से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि नदी तटीय इलाके में आहिस्ता आहिस्ता कटान कर रही है। कोनी व रामलालपुरवा ऐसे गांव हैं, जहां अभी बाढ़ का पानी मुसीबत बना हुआ है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों से बाढ़ का पानी सिमट चुका है। बाढ़ तो टल गई, लेकि न अब इस क्षेत्र के बाशिंदे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को ढंग का इलाज मयस्सर नहीं हो रहा है। उधर शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से 221831 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जानकारों का मानना है कि यह पानी तटीय क्षेत्र के लिए कोई मुसीबत नहीं बन सकता है। अब बाढ़ टलती नजर आ रही है।
विज्ञापन