{"_id":"6236104ce66d7857cd215dda","slug":"drunk-soldier-waved-his-weapon-suspended-sitapur-news-lko6222576188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सिपाही ने लहराया असलहा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सिपाही ने लहराया असलहा, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का शराब के नशे में असलहा लहराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिपाही धमकी देते हुए नजर आया है। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सिद्धार्थ राय गुरु नानक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। दो दिन पूर्व सिद्धार्थ राय किसी काम से बाहर जा रहा था। वह कार घर से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से उसकी कार टकरा गई, जिससे सिपाही की गाड़ी में निशान पड़ गया।
नशे में सिपाही गाड़ी के मालिक से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही अवैध असलहे को कॉलोनी में खुलेआम लहराकर धमकी देने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही नशे की हालत में था। उसे निलंबित कर दिया गया है। संवाद