{"_id":"58fba3824f1c1bb3748b48de","slug":"drowned-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
तालाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली के भुड़कुड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम तालाब के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
भुड़कुड़ा गांव निवासी गिरिजा शंकर (45) शुक्रवार शाम गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी बीच वह तालाब में डूब गया। तालाब के किनारे पड़ा देखकर उधर से गुजरे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिवारीजन ने उसे मरणासन्न हालत में उरदौली एक चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन