फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   drown in river

मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
drown in river
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मछली पकड़ने गया एक युवक केवानी नदी में डूब गया। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के गांव बोहरा निवासी कपिल (20) पुत्र छोटकन्नू रविवार की सुबह अपने मित्र सुनील पुत्र हरिद्वारी व सोनू पुत्र छोटकन्नू के साथ कम्हरिया कटेसर के पूर्व कोड़री के निकट किवानी नदी में मछली पकड़ने गया था।
नदी में जाल लगाने के लिए नदी पार करते समय कपिल का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वह नदी में डूबने लगा। उसके साथ मौजूद उसके साथी सुनील और सोनू ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नदी में डूब गया। नदी में डूबने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं गोताखोर उसको खोजने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था। चौकी सांडा के इंचार्ज मानिक राम वर्मा ने बताया की गोताखोरों के द्वारा युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed