फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drinking water crisis in Durgapurwha locality

चार दिन से नलों की टोटियां सूखीं, उपभोक्ता परेशान

Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Durgapurwha locality
सीतापुर। शहर के दुर्गापुरवा मोहल्ले के बाशिंदे परेशान हैं। कारण, पिछले चार दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी न होने से घरों की टोटियां सूखी हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए सरकारी हैंडपंप तक भागदौड़ करनी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सीतापुर के दुर्गापुरवा मोहल्ला में लोगों के घरों में पालिका की वाटर सप्लाई पहुंचाई जा रही थी। पर पिछले चार दिन से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण घरों में नलों की टोटियां सूखी पड़ी हैं। नागरिकों का कहना है कि दुर्गापुरवा मोहल्ला में बीते चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिस कारण यहां के लोगों को पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में पानी की समस्या को धीरे-धीरे चार दिन बीते चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। जबकि पानी की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण मोहल्ले में पानी चार दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। नलों पर लंबी लाइन सुबह से ही लगना शुरू हो जाता है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरु प्रसाद का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed